-
मां बनना किसी भी स्त्री के लिए सबसे सुखद अहसास माना जाता है। कई अभिनेत्रियों ने अपने मां बनने के इस कमाल के अहसास ोक फैंस के साथ शेयर भी किया। कुछ एक्ट्रेसेज ऐसी रहीं जिन्होंने काफी देर से मां बनने का फैसला किया तो वहीं कुछ अभिनेत्रियां बालिग होने से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। आइए डालें ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसेज पर एक नजर:
-
फिल्म मैंने प्यार किया से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं अभिनेत्री भाग्यश्री 90 दशक की बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक थीं। भाग्यश्री 17 साल की उम्र में ही मां बन गई थीं।
-
भाग्यश्री ने साल 1990 में हिमालय दासानी से शादी की थी। 17 साल की उम्र में भाग्यश्री ने पहले बच्चे को जन्म दिया। आज भाग्यश्री 2 बच्चों की मां हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हिमालय दासानी से शादी से पहले ही भाग्यश्री गर्भवती थीं।
-
एकता कपूर के शो कसौटी जिंदगी की में कोमलिका का किरदार निभा घर-घर में लोकप्रिय होने वाली उर्वशी ढोलकिया भी बहुत कम उम्र में मां बन गई थीं।
-
मात्र 15 साल की उम्र में उर्वशी ढोलकिया की शादी हो गयी थी और 16 साल की उम्र में वो जुड़वां बच्चों सागर व क्षितिज की मां बन गई थीं। बताया जाता है, कि शादी के डेढ़ वर्ष बाद ही वे पति से अलग हो गई थीं। जिसके बाद उन्होंने सिंगल माँ बनकर दोनों बच्चों की परवरिश की है।
-
राजेश खन्ना ने साल 1972 में खुद से करीब 14 साल छोटी डिंपल कपाड़िया से शादी रचाई थी। तब डिंपल की उम्र महज 15 साल थी।
-
16 साल की उम्र में डिंपल कपाड़िया प्रेग्नेंट हो गई थीं और अपनी पहली फिल्म बॉबी के रिलीज के कुछ महीनों बाद ही उन्होंने ट्विंकल खन्ना को जन्म दिया था।
